पंचायती राज फ़ाउंडेशन
(यह एक गैर-सरकारी और गैर-लाभ प्राप्त संगठन है )
आप सभी सरपंच,पंच,ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों का हार्दिक स्वागत करता है
पंचायती राज -हरियाणा का गौरव
पंचायती राज फ़ाउंडेशन के उद्देश्य
पंचायती राज सदस्य जैसे सरपंच ,पंच, ब्लॉक समिति और जिला परिषद मेम्बर्स राजनीतिक ढांचे में निचले स्तर पर नहीं, बल्कि राजनीतिक ढांचे की बुनियाद है , यह विचार स्थापित करना ।
हरियाणा के सभी सरपंचों, पंचों , ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों को एक मंच पर लेकर आना ताकि पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाया जाए ।
पंचायती राज संस्थाओं के माननीय सदस्यों के कार्यों और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता दिलवाना ।
पंचायती राज फ़ाउंडेशन की सेवाएँ

एक सामूहिक मंच
हरियाणा के सभी सरपंच, पंच , ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों को सामूहिक शक्ति हेतु एक मंच पर लाना ।

कानूनी जानकारी
पंचायती राज से जुड़े क़ानूनों की सरल व्याख्या सभी तक पहुंचाना।

अधिकार और कर्तव्य
सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद सदस्यों को उनके अधिकार और कर्तव्यों पर जागरूकता प्रदान करना।

ग्रामीण विकास योजनाएँ
भारत सरकार और हरियाणा सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं की जानकारी प्रसारित करना।

साक्षात्कार प्रसारित करना
पंचायती राज संस्थानों के सदस्यों , विभागीय अधिकारियों और विशेषज्ञों के साथ साक्षात्कार करना और प्रसारित करना ।

केस स्टेडी करना
पंचायती राज सदस्यों और विभाग की योजनाओं की उपलब्धियों का अध्ययन कर सभी तक प्रसारित करना।

सेमिनार आयोजित करना
पंचायती राज सदस्यों के लिए कार्यशालाएँ और सेमिनार आयोजित करना।

पंचायती राज सम्मेलन
हरियाणा के विभन्न स्थानों पर वार्षिक पंचायती राज सम्मेलन आयोजित करना ।
पंचायती राज फ़ाउंडेशन क्या है ?
पंचायती राज फ़ाउंडेशन, हरियाणा के सभी सरपंचों, पंचों, ब्लॉक समिति और जिला परिषद के सदस्यों का सामूहिक संगठन है । जो पूर्णत: गैर राजनीतिक और गैर लाभ प्राप्त संगठन है। प्रत्यक्ष रूप से किसी भी प्रकार की राजनीतिक गतिविधि में भाग नहीं लेता है। पंचायती राज संस्थाओं के सदस्यों के लिए ज्ञान अर्जन, उनके योगदान व उपलब्धियों का प्रचार प्रसार करना। फ़ाउंडेशन का मुख्य कार्य पंचायती राज सदस्यों का राजनीतिक सशक्तीकरण करना, उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा स्थापित करना और ग्रामीण विकास को प्रोत्साहन देना है। इस फ़ाउंडेशन के संस्थापक और संयोजक डॉ बलराज सिवाच है, जो कि लोक प्रशासन विषय में Ph.D. है । उनकी प्रशासनिक और राजनीतिक विषयों पर गहरी रुचि और पकड़ है। विशेषकर स्थानीय शासन व्यवस्था में टेक्नालजी का प्रयोग द्वारा बदलाव और संगठन बनाने में महारत है।
पंचायती राज फ़ाउंडेशन
को जॉइन क्यों करें
1. सभी को एक मंच पर लाकर पंचायती राज व्यवस्था का सशक्तिकरण करने के लिए।
2. सभी पंचायती राज सदस्यों के मान और पहचान बनाने के लिए।
3. वर्तमान राजनीतिक व्यवस्था की दशा और दिशा बदलने के लिए ।
4. आपकी मेहनत,योगदान और उपलब्धियों को सोशल मीडिया के द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित करने के लिए।
5. आप के भविष्य के लिए उच्च राजनीतिक स्तर पर धरातल तैयार करने के लिए।
6. सरकार की नीतियों, योजनाओं और कार्यक्रमों से लगातार अपडेट रहने के लिए।
